फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में 31 और संक्रमित, अब तक 736 लोगों ने हराया जिले में कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही किश्तवाड़ निवासी एक बुजुर्ग की रविवार को जम्मू में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। जिले में सोमवार को नए आए मामलों में सभी स्थानीय हैं, जिसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1404 पहुंच गया है।
विज्ञापन

राहत की बात है कि इनमें से 736 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में जिले में 658 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। वहीं, 10 की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार कुछ सप्ताह पूर्व सेवानिवृत हुए किश्तवाड़ निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसे गंभीर हालात में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था, जहां उनकी रविवार को मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 10 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें