फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संविधान दिवस की पवित्रता के लिए नागरिकों का इसे मनाना आवश्यक

विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहन करते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता और मंडलायुक्त रमेश कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संविधान दिवस मनाया। इसमें संविधान का पालन करने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि हर साल 26 नवंबर को देश के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। इस शुभ अवसर की पवित्रता के लिए नागरिकों का इस अवसर को मनाना आवश्यक है। डॉ. बी आर आंबेडकर की 125वीं जयंती पर पहली बार 26 नवंबर 2015 को संविधान दिवस मनाया। तब से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
कहा कि संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संविधान और उसके मूल्यों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। मौके पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग भी मौजूद रहे।

श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहन करते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें