फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेनिटेशन और पार्किंग टैक्स के डबल रेट को लेकर कांग्रेस ने बाइक रैली निकाली

Sat, 02 Mar 2024 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में दुकानदारों को सेनिटेशन टैक्स,पेड पार्किंग में डबल रेट स्मार्ट मीटर आदि मुद्दों को लेकर भारी बारिश में दोपहिया वाहन रोष रैली निकालकर जम्मू कश्मीर यूटी प्रशासन व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रैली धार रोड से निकलकर सलाथिया चौक, रामनगर चौक ,मैन बाज़ार से होते हुए गोल मार्केट इंदिरा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर मगोत्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व यूटी प्रशासन के कहने पर नगर परिषद द्वारा दुकानदारों को सैनिटेशन टैक्स के नाम पर परेशान किया जा रहा है और एफआईआर लगाने की धमकियां दी जा रहीं हैं। नगर परिषद द्वारा कुछ महीने पहले शहर में पार्किंग को लेकर टेंडर निकाला गया और अब पार्किंग के दामों को भी दोगना कर करके आम लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है। मगोत्रा ने कहा कि जम्मू की तरह पार्किंग के रेट अब शहर में लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जम्मू में मल्टी स्टोरी इमारत में पार्किंग बनी हैं और सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऊधमपुर में सड़क किनारे कीचड़ में भी गाड़ी लगाने के लिए जम्मू जैसे पैसे वसूले जा रहे हैं जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें