उधमपुर के नृसिंह देव इंस्टीट्यूट में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते स्टाप के सदस्य
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नरसिंह देव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। ग्रुप ऑफ कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों ने मुख्य रूप से भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के संगीत जगत में दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके गाए गीत युगों तक लोगों के दिलों में उनकी याद बनाए रखेंगे। वह अपने मधुर गीतों से अमर रहेंगी। संवाद