फोटो...डीडीसी अध्यक्षा पूजा ठाकुर ने फिर से डंगडोरू दच्छन में धरना आरंभ किया। भूमि परभावितों व बे?
- फोटो : UDHAMPUR
डंगडोरू दच्छन में फिर धरने पर पहुंचीं डीडीसी अध्यक्ष
किश्तवाड़। जिला विकास परिषद अध्यक्षा पूजा ठाकुर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद वीरवार को फिर से दच्छन के डंगडोरू में पक्कल-दुल पावर प्रोजेक्ट में प्रभावित भू-स्वामियों और बेरोजगारों के हक में लड़ने के लिए धरने पर पहुंच गईं। पिछले एक सप्ताह लगातार वह यहां धरने पर बैठी थीं। उनके साथ वीरवार को डीडीसी उपाध्यक्षा साईमा शबीर लोन, डीडीसी सदस्य पलमाड़ व छात्रू ताहिर मसूद और रुबीना बेगम धरने पर मौजूद रहे। डीडीसी की मांग है कि भूमि प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। जिसके लिए पावर प्रोजेक्ट कंपनी मालिकों और जिला प्रशासन से मांग की है। संवाद
फोटो...डीडीसी अध्यक्षा पूजा ठाकुर ने फिर से डंगडोरू दच्छन में धरना आरंभ किया। भूमि परभावितों व बे?- फोटो : UDHAMPUR