फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पीडीपी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद

विज्ञापन
उधमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को श्रद्धांजलि पीडीपी नेता व कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की जिला इकाई ने कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पार्टी के जिला अध्यक्ष दुपिंदर पाल सिंह (रोमी) ने पार्टी संस्थापक को याद करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता और एक चतुर प्रशासक बताया। कहा कि दिवंगत नेता मुख्यमंत्री के रूप में दो कार्यकालों के दौरान विकास करने और लोगों की भलाई पर केंद्रित रहे। उनके पास साढ़े छह दशक लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए एक सौहार्दपूर्ण व्यवहार और जबरदस्त साहस था। जीवन के अंतिम दिनों में भी सईद की सर्वोच्च प्राथमिकता उनके लोग थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भ्रष्ट नीतियां कई राजनीतिक दलों का एक स्थायी टैग बन गई हैं। मुफ्ती वह व्यक्ति थे जिन्होंने जीवन भर सादा जीवन और उच्च विचार को एक मार्गदर्शक सिद्धांत बनाए रखा। एक राजनीतिक व्यक्ति होने के बावजूद देश में उनका ऊंचा कद था। इस जमीन के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि उस आदमी ने कैसे घाटी में दशकों पुरानी अशांति को खत्म किया? इस मौके पर बलबीर सिंह, रणदीप सिंह, इंदरजीत सिंह, वसीम मलिक, एम मनोज कुमार, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें