सब कुछ बंद रहने से सड़क पर छाई विरानी
- फोटो : AMAR UJALA
उधमपुर। तीन पोसिटिव मामले आने के बाद जिले में दूसरे दिन भी सब कुछ बंद रखा गया। लोगों को न तो दवा मिली और न ही दूध की सप्लाई मिली। किराना की दुकानें भी बंद रही। सब कुछ बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सब्जी मंडी भी बद करवा दी गयी है।