शाहजहांपुर। दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद से लौटकर अपने घरों को जा रहे कोरोना संदिग्ध 10 लोगों को जिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग जिले के रहने वाले हैं। इन लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए सोमवार को लखनऊ भेजा जाएगा। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कुछ लोग दिल्ली से लौटे थे। उनमें सर्दी जुकाम की को शिकायत हुई तो सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। रविवार देर रात उन्हें जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया।वहीं नेशनल हाईवे पर जांच के दौरान सेहरामऊ दक्षिणी और रोजा के लोगों का भी परीक्षण हुआ। जिसमें उन्हें भी जुकाम बुखार की शिकायत महसूस हुई तो उन लोगों को भी क्वारंटीन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।