किश्तवाड़। श्रम विभाग किश्तवाड़ ने रतले जलविद्युत परियोजना में कार्यरत एक कर्मचारी की कार्यस्थल दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसके परिवार को मुआवजा राशि दी है। यह राशि सहायक श्रम आयुक्त ममता सुदर्शन ने मृतक के परिवार को सौंपी।
जानकारी के अनुसार केवल बौंजवाह निवासी आशीष कुमार रतले प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर थे। कुछ समय पहले कार्यस्थल पर एक हादसे में उनकी माैत हो गई थी। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा 16,01,770 रुपये सहायक श्रम आयुक्त के खाते में जमा करवाई गई जिसे औपचारिक रूप से वीरवार को परिवार को सौंप दिया गया। संवाद