फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में 25 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मोडा खंसु गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव वीरवार को उसके घर पर फंदे के साथ लटका मिला। मृतक की पहचान गणेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी बैंसता गांव के रूप में हुई है। बता दें यह युवक तहसील रामनगर की पंचायत बैंसता वार्ड नंबर छह का रहने वाला था। मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार रात को खाना खाने के बाद युवक अपना कमरे में सोने के लिए चला गया। वीरवार सुबह छह बजे उसके कमरे का दरवाजा खोला आगे युवक का शव फंदे के साथ लटक रहा था। उन्होंने बताया युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह पिछले दो वर्षों से दवाई भी खा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें