फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक यात्रा : महिला कॉलेज की छात्राओं ने किया हरतयान गांव का दौरा

विज्ञापन
उधमपुर। शैक्षणिक यात्रा के तहत हरतरयान गांव के प्रसिद्ध काली माता मंदिर पहुंचीं कॉलेज की छात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज के भूगोल विभाग की तरफ से शैक्षिक दौरे के तहत मंगलवार को विद्यार्थियों को जिला उधमपुर के हरतरयान गांव का भ्रमण करवाया गया। इस टूर का उद्देश्य छात्राओं को क्षेत्र के भौतिक भूगोल को प्रत्यक्ष रूप से जानने और तीर्थ पर्यटन की गतिशीलता को समझने का अवसर प्रदान करना था। टूर में सेमेस्टर-2 मेजर प्रैक्टिकल के 45 विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन

दौरे का नेतृत्व सहायक प्रोफेसर पूजा भारती (विभागाध्यक्ष भूगोल) ने किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस टूर में व्याख्याता एजाज सादिक मीर, व्याख्याता इंशा अमीन, व्याख्याता दिव्या शर्मा, व्याख्याता पूनम भारती और गैर-शिक्षण स्टाफ में बलबीर सिंह (लैब बियरर), संजय कुमार (ड्राइवर), सुभाष चंदर (ड्राइवर) भी मुख्य रूप से शामिल थे। छात्राओं ने काली माता मंदिर का दौरा किया, जिससे उन्हें सांस्कृतिक और भौतिक परिदृश्यों को देखने का मौका मिला। उन्होंने क्षेत्र की विशिष्ट भौतिक विशेषताओं का अवलोकन किया और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में तीर्थ पर्यटन की भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें