31दिसमबंर मनाने के लिए ऊधमपुर के जखैनी पार्क में पहुंचे पर्यटक
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए लोगों ने पार्कों का रुख करना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों से मौसम साफ है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। दिन में भी ठंड बढ़ रही है। कमरों में बैठना मुश्किल हो रहा है। इसलिए, लोग पार्कों में धूप का आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार को शहर में जखैनी और शहीद भगत सिंह पार्क में भारी संख्या में लोग पहुंचे। जखैनी पार्क में लोगों की सबसे अधिक संख्या थी। वहीं, ग्रामीण इलाकों से शहर में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने शहीद भगत सिंह पार्क में बैठ कर समय व्यतीत किया। संवाद