किश्तवाड़। जिले में वीरवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर को कुछ समय के लिए धूप निकली मगर बाद में फिर मौसम बिगड़ गया। बर्फीली हवाएं चलने से जिले में ठंड का प्रकोप जारी रहा। गत रात्रि ऊंचे पर्वतों पर बर्फबारी और मैदानों में बूंदाबांदी हुई है।