फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी के उच्च पर्वतीय इलाकों में दूसरे दिन भी गिरे बर्फ के फाहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। मौसम का मिजाज बुधवार दूसरे दिन भी बिगड़ा रहा है। सुबह से ही बादल छाए रहे और बर्फीली हवाएं चलती रहीं। वहीं, दोपहर बाद बूंदाबांदी और उच्च पर्वतीय स्थानों पर हिमपात भी हुआ, जिससे ठंड में भारी इजाफा हो गया है। इस कारण दिनभर लोगों का अलाव का सहारा लेते देखा गया।
विज्ञापन

मंगलवार से ही क्षेत्र में मौसम काफी बदल गया है, सूर्य देव के दीदार पिछले चार दिन से नहीं हो पाए हैं। वहीं, घने बादलों के छाने के साथ ही क्षेत्र में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। चिनैनी के साथ लगती ऊंची पर्वतीय चोटियाें पर बुधवार को दूसरे दिन भी हिमपात हुआ, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। इससे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गौरतलब है कि नत्थाटॉप में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है। पटनीटॉप में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, जिससे कारोबारियों व पर्यटकों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें