किश्तवाड़। जिले में मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा है। दोपहर के बाद निचले क्षेत्रों में जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं, उच्च पर्वतीय इलाकों में फिर से हिमपात हुआ है। इससे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जारी।
दिसंबर माह के पहले सप्ताह से ही लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। कभी बारिश, कभी धूप निकलने से लोग परेशान हैं। बुधवार दोपहर तक कुछ देर धूप निकली मगर फिर मौमस बिगड़ गया और दो बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों पाडर, मढ़वा, वाड़वन, छात्रू, बोंजवाह, कोंतवाड़ा, सरथल व नागसेनी आदि में फिर हिमपात का दौर जारी है। बारिश और बर्फीली हवाएं चलने जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।