फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद धूप खिलने से मौसम में आया सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार तीन दिनों तक बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का सिलसिला जारी रहने के बाद वीरवार को निकली धूप ने लोगों को काफी राहत दिलाई। इससे ठंड से जूझ रहे नगरवासियों को तापमान में सुधार होने से सर्दी से भी दिनभर निजात मिली रही। वहीं, दिनभर खिली धूप से तामपान में बुधवार के मुकाबले 7.3 अंकों का उछाल आया। इसके साथ वीरवार को दिन का अधिकतम तामपान 21.3 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्स्यिस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों तक मौसम के लगातार खराब रहने से तापमान में भारी गिरावट आने के साथ ही क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया था। इसके साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई थी। इससे लोगों के दिनचर्या के काफी सारे काम भी प्रभावित हो रहे थे। मगर वीरवार को मौसम में सुधार आने के बाद निकली तेज धूप ने लोगों को काफी राहत दिलाई। हालांकि वीरवार को साफ मौसम के साथ हुई दिन की शुरूआत के बाद नौ बजे के आसपास दोबार से बादलों के समुहों ने आसमान में अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया था लेकिन ग्यारह बजे के बाद धीरे धीरे करके आसमान में छाए बादल पूरी तरह से छंट गए और तेज धूप निकल आई। जिसने पिछले तीन दिनों से सर्दी के प्रकोप से जूझ रहे नगरवासियों को काफी राहत दिलाई। तथा लोगों ने अपने घरों के छतों तथा बरामदों में निकल कर धुप का आंनद उठाया। इस बीच नगर के बाजारों में भी पिछले दिनों के मुकाबले अधिक रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें