फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौसम साफ रहने से मां वैष्णो के श्रद्धालुओं की यात्रा हुई सुगम

Wed, 20 May 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों के कर्मचारी सहायता उपलब्ध कराते रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। दिनभर मौसम साफ रहने से मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और आरामदायक रही। इस दाैरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
सुबह से ही यात्रा पंजीकरण काउंटरों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड बनवाकर जय माता दी के जयकारे के साथ यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन

प्रशासन व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों के कर्मचारी श्रद्धालुओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराते रहे। मेडिकल यूनिट, आपातकालीन सेवाएं और विश्राम स्थलों पर भी पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। 18 मई को 31400 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। 19 मई को शाम पांच बजे तक करीब 22200 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

दिनभर देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना जारी रहा। साफ मौसम के चलते श्रद्धालुओं को हेलिकाप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केबल कार सेवा के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहीं। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा यात्रा मार्ग की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्राइन बोर्ड प्रशासन व स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा नियमों का पालन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें