फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेवा पर्व के तहत किया स्वच्छता अभियान का आगाज, लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला प्रशासन ने बुधवार को पंद्रह दिवसीय सेवा पर्व की शुरुआत की। डीसी निधि मलिक ने जिला अस्पताल से झंडी दिखा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पूरे जिला अस्पताल व नर्सिंग कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। पौधे भी लगाए गए। स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली गई। डीसी ने अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर, ओपीडी, टेस्टिंग व स्क्रीनिंग का भी निरीक्षण किया। सुला पार्क में सोशल फॉरेस्ट्री व समाज कल्याण विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। मिनी सचिवालय में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर सफाई की। आने वाले दिनों में विभिन्न विभागों की तरफ से सभी सब डिविजन व ब्लॉक में सेवा पर्व के तहत कार्यक्रम किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें