-कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग ने जागरूकता और शैक्षिक कार्यशाला करवाई
उधमपुर। कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग ने जिला स्तरीय जागरूकता और शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं को अहम भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
टाउन हॉल रामनगर में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रामनगर डॉ. सुनील भारद्वाज ने किया। किसानों, युवा क्लब व स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और कृषि उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने युवा क्लब के सदस्यों से अपने-अपने ब्लॉकों में बदलाव के राजदूत के रूप में कार्य करने का आग्रह किया। जिला मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह ने यूथ क्लब के सदस्यों को असरदार जागरूकता अभियान चलाने और जम्मू-कश्मीर प्रतिस्पर्धा सुधार परियोजना के तहत यूथ क्लब के मुख्य उद्देश्यों को पूरा करने के मकसद पर जोर दिया।
हरबंस सिंह ने बताया कि ब्लॉक रामनगर, चिनैनी, लाटी और मौंगरी को परियोजना के तहत कवर किया गया है। उन्होंने फसल विविधीकरण के महत्व पर जोर दिया और युवाओं को पारंपरिक खेती के तरीकों से आगे बढ़कर नए बाजार-उन्मुख खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
फोटो सहित