चिनैनी। कस्बे के सीएफसी में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद, एसडीएम परवेज अहमद नायक व बीडीओ ओपी भगत मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लॉक के कई मुद्दे उठाए गए। ब्लॉक दिवस में धनास में एंबुलेंस की मांग उठाई गई।
वही चिनैनी से पट्टनगढ़ तक एसआरटीसी बस लगाने, स्कूलों में शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग हुई। इस दौरान मानतलाई से बप्प के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क में वन्य जीव विभाग की एनओसी जल्द दिए जाने की भी अपील की गई। साथ ही बिजली के अघोषित कटौती को परेशानी का कारण बताया गया। इस मौके पर पेयजल समस्या को दूर करने का मुद्दा भी उठाया गया । बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को पेश आ रही समस्याएं जल्द दूर की जाए। संवाद