फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सेवा पूरी तरह बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल के सोमवार देर रात खत्म होने के बाद मंगलवार शाम तक जिले में बिजली सेवा को पूरी तरह से बहाल कर दिया। इससे लोगों ने राहत मिली। बिजली विभाग के कर्मचारी मंगलवार को दिन भर बिजली सेवा को बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तीन दिन तक जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित रही। कर्मचारियों की हड़ताल शुरू होने के बाद पंचैरी, रामनगर, चिनैनी, मोंगरी सहित कई तहसीलों में बिजली बंद हो गई थी। इसके साथ उधमपुर शहर के हिस्सों में और साथ लगते ग्रामीण इलाकों में भी बिजली पूरी तरह से बंद रही और इसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे स्वास्थ्य सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी।
वहीं सरकार ने बिजली सेवा को बहाल करने के लिए सेना को कई स्थानों पर तैनात कर दिया था। सेना इस काम में जुटी हुई थी कि जम्मू में सरकार व बिजली कर्मचारियों की बातचीत सफल रही और सोमवार देर रात को ही हड़ताल को बंद कर दिया गया। उधमपुर में मंगलवार सुबह ही कर्मचारी बिजली सेवा को बहाल करने में जुट गए।
विज्ञापन

दोपहर तक शहर के हिस्सों में बिजली को बहाल करने में कामयाबी मिल गई और शाम तक सभी तहसीलों में बिजली बहाल हो चुकी थी। वहीं हड़ताल के खत्म होने के बाद कर्मचारियों की तरफ से कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की गई। अनवर हुसैन ने कहा कि बिजली कर्मचारियों को हड़ताल से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर खेद है। लेकिन हड़ताल करना उनके लिए मजबूरी था। लेकिन अब सरकार ने उनकी मांग की तरफ ध्यान दिया है। उम्मीद है कि अब सब कुछ ठीक रहेगा और कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें