फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने धार रोड के किनारे से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद ने बुधवार को शहर के वार्ड एक में कार्रवाई कर धार रोड के किनारे रखी गई निर्माण सामग्री को हटा कर लोगों को राहत प्रदान की। वहीं, जेसीबी लगा कर निर्माण सामग्री को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

धार रोड के किनारे काफी बड़े हिस्से पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को वार्ड एक की पार्षद प्रीति खजूरिया को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर नगर परिषद की टीम बुलाया। इसके बाद जेसीबी मशीन लगा कर निर्माण सामग्री को कब्जे में लिया गया। अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। पार्षद ने बताया कि कई दिनों से धार रोड किनारे अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाई गई है। पार्षद ने कहा कि अतिक्रमण को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें