किश्तवाड़। गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बलों के परिसरों में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में किश्तवाड़ के सिमना कॉलोनी स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट की ओर से परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कमांडेट राहुल कुमार के नेतृत्व में दुल हस्ती पावर स्टेशन सहित सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने पौधे लगाए। जीएम दुल हस्ती पावर स्टेशन आरएन शर्मा ने भी वन महोत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कोविड एसओपी का पालन करते हुए चिनाब नगर में विभिन्न किस्मों के 200 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक दुल हस्ती पावर स्टेशन (सिविल) आरएन शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, केवल सिंह, साकिब इसाक आदि मौजूद रहे।