फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकुटा पर्वत धुंध छाए रहने से चॉपर सेवा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत सहित कस्टे और भवन क्षेत्र में मंगलवार से बादल छाए रहने और देर रात से जारी बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर लगातार धुंध छाए रहने से चॉपर सेवा प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा कर मां दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को मासूसी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात से लगातार बारिश होने के कारण धर्मनगरी कटड़ा सहित भवन क्षेत्र में तापमान में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर धुंध छाए रहने से चॉपर सेवा प्रभावित रही। श्रद्धालुओं को बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा है।
आठ हजार भक्त भवन की ओर गए
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जहां मंगलवार को 15705 भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई है। वहीं, बुधवार शाम सात बजे तक करीब आठ हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें