फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चल कर पाएं शांति, बढ़ाएं भाईचारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिवनगर स्थित यूनियन चर्च में रविवार को क्रिसमस के पावन अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इसमें गीत, संगीत व स्क्टि के जरिए प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया। विशेष प्रार्थना सभा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और प्रभु यीशु से देश-दुनिया सहित जिले व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

यूनियन चर्च में बिशप संतोष थामस के नेतृत्व में सुबह करीब दस बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना में सभी ने एक सुर में देश में अमन शांति की प्रार्थना की। संगीत व नाटक के जरिए भी प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया और प्रभु की जीवनी पर रोशनी भी डाली। युवाओं ने कला के माध्यम से बताया कि प्रभु यीशु पूरे संसार के कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुए थे, जिनका जीवन मानवता को समर्पित था। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी का गले लगाया और प्रेम व शांति का मार्ग दिखाया। उन्होंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। अगर हम प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चल कर जीवन व्यतीत करते हैं तो हमें सुख प्राप्त होगा।
बिशप संतोष थामस ने सभी को प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सबसे पहले शहरवासियों को क्रिसमस की बधाई दी और कहा कि कहा कि जीवन का सच्चा सुख प्रभु यीशु की शरण में ही प्राप्त हो सकता है। दो वर्ष हमने कोरोना संक्रमण के बीच बिताए और सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण पर जीत भी हासिल की। इसी का परिणाम है कि दो वर्ष के बाद क्रिसमस का पर्व बिना किसी एडवाइजरी के मनाया गया। लेकिन अब फिर से कोरोना संक्रमण को लेकर खबरें सुनने को मिल रही है। उनकी सभी से अपील है कि सरकारी नियमों का पालन करें और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें