चिनैनी। वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार शाम को एसडीएम कार्यालय के सामने बंद इमारत को अचानक आग लग गई। आग फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। विभागीय टीम ने बिजली बंद कर दी। इमारत के बगल में ही ट्रांसफार्मर और दुकान व मकान भी हैं जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। दमकल विभाग ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारण पता नहीं चल पाए। संवाद