फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनाब में बहा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के जेडी डोलसी इलाके में शनिवार दोपहर एक युवक दरिया चिनाब में पानी के बहाव में बह गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जाता है कि अमरीक सिंह निवासी माइग्रेंट कॉलोनी तलवाड़ा शनिवार को जेडी में कुछ अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने गया था। बाद में उसके दरिया में बहने की सूचना मिली। युवक के दरिया में बहने का पता चलने के बाद पुलिस की एक पार्टी व परिजन मौके पर पहुंचे। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें