रामबन। पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध नशा तस्कर से 28 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की। आरोपी गाड़ी में जम्मू से रामबन की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहम्मद इकबाल निवासी देहडा गूल के रूप में हुई है।