उधमपुर। जिला चाइल्ड हेल्पलाइन ने महिला सशक्तीकरण से जुड़े संकल्प हब के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम करवाया। जिला काउंसलर पिंकी पठानिया ने समुदाय को चाइल्ड हेल्पलाइन के उद्देश्यों तथा सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने समाज में प्रचलित सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल शोषण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। जागरूकता सत्र के दौरान संकल्प हब से सोनाली ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, राज्य विवाह सहायता योजना तथा विभिन्न समाज कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर अनन्या गुप्ता ने समुदाय को बताया कि यदि कहीं बाल श्रम हो रहा हो या कोई बच्चा देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता में हो, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सूचना दें। टीम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेबी किट व सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। माैके पर बीएमओ डॉ. राज कुमारी भी उपस्थित रही। संवाद