किश्तवाड़। जिला का दौरा करते हुए मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने मचैल में मां चंडी के दर्शन किए। इससे पहले किश्तवाड़ अदालत में गए, जहां उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस दौरान एडीडीसी गुलाम रसूल और एसएसपी अब्दुल क्यूम व प्रिंसिपल सेशन जज व अन्य कई अधिकारी व बार एसोसिएशन के प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने अदालत के कामकाज का जायजा भी लिया। संवाद