चिनैनी। नवरात्र के अवसर पर पोली माता के मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंगलवार शाम कस्बे के बीच से होते हुए अंत में वापस पोली माता मंदिर पहुंची। इसमें भक्त भजन कीर्तन करते हुए ढोल की थाप पर झूमते रहे। मंदिर से गणेश वंदना के साथ आरंभ हुई शोभायात्रा कस्बे के वार्ड 2, पुलिस स्टेशन, मेन चौक, बस स्टैंड, मेन बाजार और रामलीला चौक से होते हुए गली बाजारों से गुजरी। कई स्थानों पर इसका स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंचने पर देर शाम तक कीर्तन जारी रहे और भक्तों को प्रसाद भी बांटा गया। संवाद
चिनैनी में निकाली गई शोभा यात्रा:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR