चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लीजेंड लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को फिर स्थगित हो गया। शाम करीब चार बजे ट्रिपल सी और क्लास फेलो के बीच मुकाबला तय था। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी थीं। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई जिससे फाइनल मुकाबला नहीं हो सका। आयोजक सनी के अनुसार करीब चार बजे मैच शुरू होना था। यदि बुधवार को मौसम साफ रहा तो निर्धारित समय में फाइनल होगा। संवाद