फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजेंड लीग : क्लास फेलो और ट्रिपल सी फाइनल में प्रवेश, बारिश के कारण निर्णायक मुकाबला स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में रविवार को लीजेंड लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें क्लास फेलो और ट्रिपल सी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया, लेकिन बारिश के कारण निर्णायक मुकाबला स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

पहला मैच क्लास फेलो और उधमपुर 11 के बीच हुआ। क्लास फेलो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उधमपुर ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 95 रन बनाए। अशफाक ने 32 गेंद में 59 रन का योगदान। सनी ने दो ओवर में 18 रन देकर एक विकेट ली। क्लास फेलो की टीम ने 9.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। महेंद्र सिंह ने 15 गेंद में 31 रन बनाए। अशफाक ने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। सनी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मुकाबला ट्रिपल सी व बश्ट 11 के बीच खेला गया। ट्रिपल सी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। बश्ट 11 ने आठ विकेट खोकर 89 रन बनाए। फियाज ने 19 गेंद में 36 रन बनाए। रमेश ने दो ओवर में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ट्रिपल सी की टीम ने एक विकेट खोकर 8.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें फियाज अहमद ने 19 गेंद पर 49 रन बनाए। सुरेश ने दो ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। फियाज अहमद को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दोपहर बाद फाइनल मुकाबला तय था लेकिन बारिश के कारण मैच स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें