चिनैनी। बैणी संगम में तीन दिवसीय बैसाखी मेले की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगी। 14 से 16 अप्रैल तक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बच्चों के लिए झूले आकर्षण का केंद्र बनेंगे। यह जानकारी मंदिर कमेटी के प्रधान विजय कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि मेले का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम और समापन दंगल के साथ होगा। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जो पवित्र स्नान करने के बाद भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में माथा टेकते हैं। लोगों को समस्या न आए, इसके लिए पैदल मार्ग की हालत में सुधार किया जाना चाहिए और पुल की भी मरम्मत जरूरी है।