चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल में इंटर स्कूल जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता पांचवें दिन भी जारी रही। बच्चों ने दौड़ के अलावा अन्य खेलों में भी हिस्सा लिया। अंडर 14 की 100 मीटर तथा 200 मीटर रेस में मिडिल स्कूल बेश्टी की टीम विजेता रही जबकि 400 मीटर रेस में मिडिल स्कूल कमारियां और 600 मीटर रेस में हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना ने बाजी मारी।
लॉन्ग जंप व शॉटपुट में मिडिल स्कूल मान्ता ने जीत हासिल की। योग में मिडिल स्कूल सुद्धमहादेव व बैडमिंटन में गर्ल्स हाई स्कूल चिनैनी अव्वल रहा। उधर अंडर 17 की 100 मीटर रेस में हाई स्कूल बश्ट, 200 मीटर में हायर सेकेंडरी स्कूल धनास, 400 मीटर में हायर सेकेंडरी स्कूल सुद्धमहादेव, 800, 1500 और 3000 रेस में हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना ने पहला स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप व शॉटपुट में हायर सेकेंडरी स्कूल सुद्धमहादेव ने जीत हासिल की।