फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी के कई रूट अभी भी बंद, लोग सब डिविजनल मुख्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद अभी भी चिनैनी के कई रूटों पर गाड़ियों की आवाजाही नहीं हो पा रही है, कई मार्ग अभी भी बंद पड़े हुए हैं जिन्हें संबंधित एजेंसियों द्वारा खोलने का कार्य किया जा रहा है । वहीं कई ग्रामीण क्षेत्र अभी भी सबडिवीजन मुख्यालय से कटे हुए हैं जहां से लोगों को सबडिवीजन मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बीते दिनों लगातार तेज बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था, कई सड़कों पर भूस्खलन के अलावा बड़ी-बड़ी चाटने गिर गई थी, और साथ ही कुछ सड़कों को नुक्सान भी पहुंचा है । चिनैनी सुद्धमहादेव सड़क को अभी भी नहीं खोला गया है, जबकि कुछ सड़कों को खोलने का प्रयास लगातार जारी है । पीएमजीएसवाई विभाग के एईई रितेश कुमार ने कहा कि कई सड़कों को उनके द्वारा खोला गया है और कुछ सड़कों पर काम जारी है जिन्हें आज शाम तथा कुछ को कल तक खोल दिया जाएगा । वही लोग निर्माण विभाग के एईई आतिश भारद्वाज ने कहा कि जो सड़के हैं बंद है उन्हें खोलने का काम किया जा रहा है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें