फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में जाम की समस्या से प्रभावित हो रहा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जाम लगा देख ग्राहक खरीदारी के लिए दूसरी जगह का कर लेते हैं रुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे में ट्रैफिक जाम की समस्या दुकानदारों के लिए जी का जंजाल बन गई है। जाम लगा देख कई बार ग्राहक खरीदारी के लिए अन्य जगह का रुख कर लेते हैं जिससे चिनैनी के व्यापार पर असर पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी संदीप कुमार, राजकुमार, गणेश कुमार ने कहा कि कस्बे में आए दिन जाम के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कस्बे में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो कई ग्राहक लौट जाते हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को विशेष कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे कई बार समस्या हल करने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक हालात वैसे के वैसे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें