कटड़ा में स्थानीय युवाओं की ओर से लगाए गए लंगर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
कटड़ा। धर्मानगरी मे मां वैष्णो की यात्रा को लेकर कटड़ा पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय युवाओं ने सोमवार को कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड के श्रीधर चौक पर लंगर का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय युवा सोहन चंद, भानु प्रताप, अजय कुमार, दीप कुमार बजाल आदि का कहना है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा लगातार स्थगित रहने के चलते कटड़ा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को खाने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी ना हो जिसको लेकर लंगर का आयोजन किया गया है। संवाद