चिनैनी। चिनैनी कस्बे के एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों को जरूरी सामान वितरण किया गया और उन्हें राहत पहुंचाई गई । बीते कुछ दिनों में तेज बारिश के कारण कई लोग जिनके घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और कई लोग दूसरी जगह पर आश्रय लिए हुए हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों तक सामान पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं, वहीं मंगलवार को एसडीएम डॉ रणजीत सिंह कोतवाल की अध्यक्षता में जरूरतमंद लोगों को राशन, टेंट, कंबल तथा अन्य सामान दिया गया। संवाद