फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र, दिन भर उड़ी पतंगें

विज्ञापन
चिनैनी में भाई की कलाई पर राखी बांधती फरहीन व सीरत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। रक्षाबंधन का त्योहार चिनैनी में भी शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। लोग कस्बे में पहुंचकर राखियों के अलावा उपहार, मिठाइयां तथा अन्य सामान खरीदते नजर आए। चिनैनी के अलावा आसपास के इलाकों में भी रक्षाबंधन पर्व को लेकर भीड़ देखने को मिली। यात्री वाहनों में भी भीड़ रही। दूसरी ओर पतंगबाजी के शौकीन लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर दिन भर पतंगें उड़ाईं। कई छतों पर डीजे भी लगाया गया था। डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर बच्चे और युवा तेज धूप की परवाह के लिए बिना पतंगबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें