चिनैनी। वार्ड नंबर चार और चिनैनी-तवी पुल मार्ग के बीच पुली बंद होने से लोगों के लिए समस्या बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पुली बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। गड्ढों में पानी भरने से समस्या और विकराल हो रही है।
स्थानीय संजय पाल, राजकुमार, राम रतन और अमित सिंह ने बताया कि पुली बंद होने से गंदगी के ढेर लग गए हैं जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है। कई बार गाड़ियों के टायरों के कारण पानी की छींटे राहगीरों पर पड़ जाते हैं जिससे कपड़े तक खराब हो जाते हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक भी चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि बंद पुली को खोला जाए।