फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 14 एकड़ भूमि पर नगर वन बनाए जाने का काम शुरू

विज्ञापन
चिनैनी में नगर वन का काम शुरू करवाते अधिकारी।
विज्ञापन
- वन विभाग के रेंज अधिकारी ने पूजा-अर्चना के साथ शुरू करवाया काम
विज्ञापन

चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ चिनैनी पटनीटॉप मार्ग पर दोमेल से तेलीबाड़ी के बीच में नगर वन बनाने का काम शुक्रवार को वन विभाग ने शुरू करवा दिया। यह काम अगले तीन से चार महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद नगर वन को आम जनता के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
शुक्रवार को वन विभाग के डुडू रेंज अधिकारी सुरेश जम्वाल तथा उनकी टीम ने नगर वन के काम की शुरुआत करवाई। अधिकारी ने बताया कि 14 एकड़ भूमि पर नगर वन बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में पार्किंग तथा उसके बाद पैदल मार्ग और इंटरप्रिटेशन सेंटर जिसमें चिनैनी डुडू रेंज और उधमपुर डिवीजन के पक्षी, पशु तथा टूरिज्म स्थलों को बढ़ावा देने के लिए चित्र लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को जंगल के बारे में भी नगर वन में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए खेल मैदान में झूले लगेंगे और व्यू प्वाइंट होंगे। साथ ही तीन हजार से अधिक अलग-अलग पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वन क्षेत्र को बचाने के लिए भी इस नगर वन में लोगों को जागरूक किया जाएगा । रेंज अधिकारी ने बताया कि अगले तीन से चार महीने में नगर वन का कार्य पूरा होगा। उसके बाद इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें