चिनैनी के देराटाॅप मेले में उमड़े श्रद्धालु।
चिनैनी। चिनैनी के कोईनाला मरोठी से इस बार भी छड़ी यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। वहीं देराटॉप के बाबा परदवार के दरबार में रविवार को धूमधाम के साथ मेला लगाया गया। इसमें जिला उधमपुर तथा जिला डोडा के हजारों श्रद्धालु उमड़े।
रविवार को देरा टॉप में मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी चिनैनी के कोईनाला मरोठी से छड़ी यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकली। इसमें श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए देराटाॅप पहुंचे। वही देराटॉप में श्रद्धालुओं ने झील में पवित्र स्नान किया और उसके बाद बाबा परदवार के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया तथा देश की सुख शांति के लिए दुआ मांगी। हजारों श्रद्धालु जिला उधमपुर तथा जिला डोडा के अलग-अलग जगह से पहुंचे थे। मेलास्थल पर लोगों ने पहुंचकर पवित्र स्नान किया और बाबा परदवार के दरबार में माथा टेका। लंगर का आयोजन भी किया गया था जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद