चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल में इंटर स्कूल जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को चौथे दिन 29 स्कूलों के 550 बच्चों ने हिस्सा लेकर शॉटपुट, खो-खो, रेस तथा अन्य खेलों में दमखम दिखाया। अंडर 14 शॉटपुट में गर्ल्स हाई स्कूल व अंडर 17 शॉटपुट में नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा पहले स्थान पर रही।
खो-खो में अंडर 14 व 17 के 11-11 मैच हुए। फाइनल मुकाबले हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना के नाम रहे। अंडर 14 लॉन्ग जंप में आबिद खान, हाई जंप में अदिति, 100 मीटर रेस में रफिया बानो, 200 मीटर में इसिका देवी, 400 मीटर में दीक्षा देवी तथा 600 मीटर रेस में वंशिका देवी ने जीत हासिल की। अंडर 17 लॉन्ग जंप में शिवानी देवी, हाई जंप में उल्फत बानो, 100 मीटर रेस में मनीषा देवी, 200 मीटर रेस में शीतल देवी, तथा 400 मीटर रेस में रंजना देवी ने पहला स्थान हासिल किया। संवाद