चिनैनी। चिनैनी सीएचसी अस्पताल में शनिवार की रात को एक शौचालय में बिजली बंद होने के कारण कुछ मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी के सहारे शौचालय में जाना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली बंद हुई थी। कुछ देर बाद इसकी मरम्मत करवा दी गई जबकि अन्य शौचालय में बिजली थी। अस्पताल में पहुंचे कुछ मरीजों ने बताया कि शनिवार की रात को वह अस्पताल के एक शौचालय में चले गए और वहां पर बिजली न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा । बीएमओ डॉ. सैयद अशरत बुखारी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली बंद हुई थी। बाकी शौचालय में बिजली थी। कुछ देर बाद इलेक्टि्रशियन को बुलाकर समस्या हल करवाई गई। वाटर कूलर को ठीक करवा दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में 24 घंटे पानी की लाइन बिछाने तथा हैंडपंप ठीक करवाने को लेकर मामला उन्होंने विधायक के संज्ञान में लाया है। उम्मीद है यह समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी ।