फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा श्याम गीर दरबार की और जाने वाले मार्ग पर लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
चिनैनी के बाबा श्याम गीर के दरबार की ओर जाता मार्ग पर पड़ी गंदगी: स्रोत: संवाद
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों ने जताई चिंता, कहां इस मार्ग के साथ शमशान घाट भी है लेकिन होती है परेशानियां
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी कस्बे के बाबा श्याम गीर दरबार की ओर जाने वाले मार्ग पर गंदगी के ढेर होने के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि इस मार्ग के साथ ही तवी नदी भी बहती है साथ ही कुछ ही दूरी पर श्मशानघाट भी है लेकिन मार्ग पर गंदगी के ढेर तथा पानी बहने के कारण लोगों का गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है ।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, बलवान चंद ने कहा कि चिनैनी के बाबा श्याम गीर के दरबार की ओर जाने वाला मार्ग तवी नदी के बिल्कुल निकट है लेकिन मार्ग पर गंदगी के ढेर इस कदर है कि वहां से गुजरना काफी मुश्किल है क्योंकि पानी भी सड़कों पर बहता रहता है और गंदगी के ढेर इस कदर है कि वहां से गाड़ी तो दूर पैदल भी नहीं गुजर सकते । उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग से शमशान घाट और बाबा श्याम गीर के दरबार में लोग पहुंचते हैं । लेकिन मार्ग पर पड़ी गंदगी पर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा । उन्होंने प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग उठाई है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें