रामनगर। बसंतगढ़ तहसील की पंचायत बलोता उपरला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव नाले से बरामद हुआ। शव की पहचान पूर्ण चंद्र (41) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति बलोता उपरला वार्ड नंबर 4 चोला मोहल्ला का निवासी है। उसका शव सोमवार को उसके घर से डेढ़ किलोमीटर दूर चोला नाले पर दोपहर 2 बजे स्थानीय लोगों ने पड़ा देखा और इसके बाद बसंतगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर बसंतगढ़ पीएचसी बसंतगढ़ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।