फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुरक्षा को लेकर सीईओ ने अधिकारियों से की बैठक

Sat, 18 Jan 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक विकास केंद्र में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें सीईओ श्राइन बोर्ड राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेंगे। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। सीईओ ने व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें