चिनैनी। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी की ओर से गांव बस्ट के निकट जब गाड़ी को रोककर चेकिंग की, तो चार पशु मिले, जिन्हें मुक्त करवाने के साथ आरोपी अल्ताफ हुसैन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। संवाद