फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मवेशियों को डेयरियों में नहीं बांधा तो लगेगा पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसों को लेकर रामनगर नगर पालिका सख्त, पशु मालिकों को दिया हफ्ते का समय
विज्ञापन





रामनगर। नगर पालिका ने सड़कों पर घूमने वाले पशुओं पर अंकुश लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में अधिकारियों ने सख्त हिदायत जारी की है। आदेश में कहा है कि पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वाले डेयरी संचालकों और अन्य पशु मालिकों से अब पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।



अधिकारियों के अनुसार मुख्य बाजारों और चौराहों पर अकसर मवेशियों के आतंक की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस कारण जान-माल की हानि हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु मालिकों को जुर्माने की चेतावनी दी जा रही है। वीरवार सुबह 11 बजे नगर पालिका के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार और बस अड्डे पर घूम रहे पशु मालिकों को अल्टीमेटम दिया। उन्हें एक सप्ताह के भीतर सभी मवेशियों को घरों में बांधकर रखने के लिए कहा, अन्यथा ठोस कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ अभिलभ महाजन ने बताया कि मुख्य बाजारों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मवेशियों के झुंड घूम रहे हैं जिससे जाम के साथ-साथ हादसों का खतरा रहता है। प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। पशु मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे पशुओं को खुले में न छोड़ें अन्यथा पशुओं को जब्त करने के साथ जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें